फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नाले में मिले महिला के शव की पहचान हुई

नाले में मिले महिला के शव की पहचान हुई

Wed, 15 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नाले में मिले महिला के शव की पहचान हुई
नाले में मिले महिला के शव की हुई पहचान
विज्ञापन

नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में रविवार को नाले में मिले महिला के शव की पहचान पप्पी के रूप में हुई है। वह अपने पति कुट्टीलाल के साथ नजफगढ़ इलाके में रहती थी। पप्पी के परिवार वालों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार पप्पी का मायका उत्तर प्रदेश के उन्नाव में है। मृतका की मां फुलवती के मुताबिक पिछले साल फरवरी माह में पप्पी की शादी इटावा उत्तर प्रदेश निवासी कुट्टीलाल से हुई थी। कुट्टीलाल गैस सिलेंडर की सप्लाई का काम करता है। शादी के बाद से दोनों नजफगढ़ में रहते थे। शुक्रवार को कुट्टीलाल पप्पी को उन्नाव से दिल्ली लाया था। फुलवती ने बताया कि कुट्टीलाल उसकी बेटी के साथ अकसर झगड़ा करता था। रविवार सुबह कुट्टीलाल ने उसे फोन कर बताया कि पप्पी घर में बिना कुछ बताए गायब है। उसी दिन रात में पता चला कि उसकी बेटी ने नाले में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने बताया कि पप्पी के सिर के पीछे गहरे चोट के निशान मिले हैं। फुलवती ने कुट्टीलाल पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed