फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गली में चल रही थी गोलियां,महिला की संदिग्ध हालत में मौत

गली में चल रही थी गोलियां,महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 14 Aug 2018 08:40 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
गली में चल रही थी गोलियां,महिला की संदिग्ध हालत में मौत
दो गुटों में फायरिंग, संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला की मौत
विज्ञापन


- ससुराल पक्ष का कहना है कि बदमाशों ओर से हुई हवाई फायरिंग से हुई मौत, लड़की के परिजनों ने जताया संदेह
- जिला पुलिस उपायुक्त का कहना मौत कैसे हुई फिलहाल खुलासा नहीं, पोस्टमार्टम के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर के चौहान बांगर इलाके में सोमवार शाम बदमाशों के दो गुटों के बीच हुई हवाई फायरिंग के दौरान में बालकनी में खड़ी महिला का सिर लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में सना (28) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सना के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर संदेह जताया है। वहीं, जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई, उसका खुलासा नहीं हो पाया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

पुलिस के मुताबिक सना परिवार के साथ चौहान बांगर पुलिया के पास परिवार के साथ रहती थी। दो माह पूर्व ही सना की इकबाल से शादी हुई थी। सोमवार शाम को चौहान बांगर इलाके में बदमाशों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि उसी दौरान दोनों ओर से हवाई फायरिंग होने लगी। सना के ससुराल वालों का कहना कि वह अपनी बालकनी से खड़ी होकर झगड़ा देख रही थी। तभी एक गोली उसके सिर में लगी और उसकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि सना के सिर में गोली का निशान है या नहीं अभी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि सना की मौत सिर पर कुछ मारने से हुई या उसे गोली लगने से यह छानबीन के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed