{"_id":"5b6f25964f1c1bf0258b46a5","slug":"153401076620-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस में ड्रग्स सप्लाई करने वाले तीन दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनॉट प्लेस में ड्रग्स सप्लाई करने वाले तीन दबोचे गए
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनॉट प्लेस में ड्रग्स सप्लाई करने वाले तीन दबोचे गए
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो काफी समय से कनॉट प्लेस समेत पॉश इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से काफी मात्रा में गांजा, कट्टे व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। एक आरोपी ने बीएससी किया हुआ है।
नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा के अनुसार सूचना के बाद एसीपी अखिलेश्वर यादव की देखरेख में एसआई अमित, संदीप व रामकेश की टीम ने एक आरोपी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड निवासी मुकेश (41) को आठ अगस्त को कनॉट प्लेस से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए। मुकेश ने बताया कि अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ बादशाह गांजा सप्लाई के धंधे में लगा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक श्रीवास्तव व मो. गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर, यूपी निवासी दिव्यांग मो. गुलफाम (22) गांजे की खेप पटना, बिहार निवासी अभिषेक (38) को देने आया था। आरोपियों से 3.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। अभिषेक बीएससी पास है। वह आठ वर्षों से अपने घर नहीं गया है। वह बांग्ला साहब गुरुद्वारे में ही दिन काटता है। उसके गिरोह में 12 से 15 लोग है। सभी नशेड़ी हैं। गुलफाम उसे गांजे की खेप देता था। गुलफाम पिंटू के जरिए निरंजन के संपर्क में आया। निरंजन उसे गांजे की खेप देता था। निरंजन के गोविंदपुरी स्थित घर से 42 किलो गांजा बरामद किया गया।