{"_id":"5b6f188b4f1c1bdd258b45f5","slug":"153400742719-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट के बीच डॉक्टर के साथ लूट,पीट-पीटकर बेहोश किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई अलर्ट के बीच डॉक्टर के साथ लूट,पीट-पीटकर बेहोश किया
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर को लूटा, विरोध करने पर किया अधमरा
नई दिल्ली। सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार रात एयरपोर्ट से बाइक पर लौट रहे डॉक्टर से बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और कैश लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। होश आने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक डॉ. मजहर खान (30) परिवार के साथ यमुना विहार इलाके में रहते हैं। शुक्रवार को इनके पिता विदेश से दिल्ली लौटे थे। उनको लेने के लिए मजहर एयरपोर्ट गए थे। सामान ज्यादा होने के कारण मजहर ने पिता को एयरपोर्ट से टैक्सी में बिठा दिया। इसके बाद खुद देर रात को बाइक से घर लौटने लगे। इस बीच रात करीब 11.55 बजे कश्गीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मजहर को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाश उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।