{"_id":"5b6c6fd64f1c1b9d3e8b5fe5","slug":"153383316619-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की फिरौती के लिए सात साल के बच्चे की अगवा कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख की फिरौती के लिए सात साल के बच्चे की अगवा कर हत्या
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल के बच्चे की अगवा कर हत्या
- पुलिस ने हत्या करने के बाद रुपये लेने पहुंचे दो अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में सात साल के बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर बच्चे का शव नरेला से बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी बच्चे के पड़ोस में रहते थे। आरोपी बच्चे की हत्या कर उसके परिजनों से एक लाख की फिरौती मांग रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रोहित और माधव के रूप में हुई है। सात वर्षीय सूरज परिजनों के साथ अलीपुर इलाके में रहता था। उसके पिता विशम्भर पेशे से नाई हैं। गत 5 अगस्त को परिजनों ने अलीपुर थाने में सूरज के गायब होने की शिकायत की। इसी बीच सूरज के पिता के पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया। अपहरणकर्ता ने एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। अपहरणकर्ता ने सूरज के पिता से सात बार बात की। आठ अगस्त को अपहरणकर्ता ने बच्चे के पिता को अलीपुर स्थित एक फार्म हाउस के पास रुपये रखने के लिए कहा। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं के वहां पहुंचते ही उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि पांच अगस्त की शाम वह सूरज के पास गया और उसे बहला-फुसला कर साथ चलने के लिए कहा। सूरज उसके साथ चलने को राजी हो गया। रोहित और माधव उसे लेकर नरेला इंडस्ट्रीयल इलाके के एक मकान में ले आया। देर रात बच्चा शोर मचाने लगा। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने रस्सी से बच्चा का गला घोंट दिया और शव को उसी मकान में छोड़ दिया।