{"_id":"5b674b934f1c1bf5498b5303","slug":"15334962034-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में युवक ने मां और छोटे भाई पर किया फरसे से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी विवाद में युवक ने मां और छोटे भाई पर किया फरसे से हमला
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी विवाद में मां और छोटे भाई पर फरसे से हमला
नई दिल्ली। नरेला में प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक ने अपनी मां और छोटे भाई पर फरसे से हमला कर भाग गया। परिवार वालों ने घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटे को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अनुसार घायलों की पहचान कमलेश और उसके बेटे नितेश के रूप में हुई। जबकि आरोपी की पहचान जयदेव के रूप में हुई है।
कमलेश सपरिवार नरेला के घोघा गांव में रहती है। उसके दो बेटे हैं। दिपेश डेंटल असिस्टेंट के तौर पर काम करता है। वहीं, जयदेव कैट्स एंबुलेंस चालक है। रविवार को जयदेव की अपनी मां से प्रॉपर्टी की बात को लेकर कहासुनी हो गई। नितेश के बीच बचाव करने पर जयदेव ने फरसा से उसपर हमला कर घायल कर दिया। इसी बीच कमलेश अपने बेटे को बचाने के लिए आई तो जयदेव ने उसपर भी फरसा से हमला कर भाग गया। चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हमले में नितेश का हाथ टूट गया है। जबकि कमलेश के सिर, हाथ और पीठ में गंभीर चोटें हैं। नितेश ने पुलिस को बताया कि जयदेव पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता है।