{"_id":"5b6343764f1c1ba03e8b4c17","slug":"153323198415-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से गहने चुराकर फरार हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से गहने चुराकर फरार हुई महिला
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंख में मिर्ची झोंक दुकान से गहने लेकर भागी महिला गिरफ्तार
नई दिल्ली। दुकानदार के आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर गहने लेकर भागने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से गहने बरामद कर लिया है। महिला की पहचान सोनी (28) के रूप में हुई है। वारदात कापसहेड़ा इलाके की है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह एक महिला समालखा स्थित गहने की दुकान पर पहुंची। उसने कुछ गहने पसंद किए। बातचीत के दौरान महिला ने दुकानदार को बताया कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं। उसके बाद महिला किसी से फोन पर बात करने लगी और उसे दुकान पर जल्द पहुंचने के लिए कहा। दुकानदार भी महिला को फोन पर बात करते देख अपने काम में लग गया। इसी बीच मौका पाकर महिला काउंटर से अपनी पसंद किए गहने लेकर दुकान से निकलने लगी। महिला की इस हरकत पर दुकानदार की नजर पड़ी तो उसने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने दुकानदार की आंख में मिर्च का पाउडर झोंक दिया और भाग गई। दुकानदार की चीख सुनकर एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही उस शख्स ने महिला का हुलिया पुलिस को बताया। कुछ देर की तलाशी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़कर गहने बरामद कर लिए।