फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार बेचकर चोरी की कर दी ऑन लाइन एफआईआर

कार बेचकर चोरी की कर दी ऑन लाइन एफआईआर

Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कार बेचकर चोरी की कर दी ऑन लाइन एफआईआर
नोट: झज्जर, हरियाणा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


कार बेचकर दर्ज करा दी चोरी होने की एफआईआर

- महरौली पुलिस ने पीड़ित के भतीजे समेत चार को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महरौली इलाके में एक युवक ने अपने चाचा से सर्विस कराने के लिए कार मांगी। फिर दोस्त के साथ मिलकर उसे बेच दी। मजे की बात यह है कि आरोपी ने दिल्ली पुलिस की साइट पर कार चोरी की ऑनलाइन एफआईआर करा दी। महरौली थाना पुलिस ने इस वारदात को सीसीटीवी फुटेज के जरिए सुलझा लिया है। पुलिस ने पीड़ित के भतीजे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार आया नगर में रहने वाले करण सिंह ने शिकायत दी थी कि उनका भतीजा दीपक उर्फ दीपू व गौतम उसकी आल्टो कार को सर्विस कराने के बहाने ले गए और लौटा नहीं रहे हैं। जब उसने दीपक से कार को लौटाने का दबाव बनाया तो उसने महरौली के वर्कशाप से कार चोरी होने की जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि उसने कार चोरी की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा दी है। करण सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर महरौली थानाध्यक्ष अतुल कुमार वर्मा की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने वर्कशाप की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता लगा कि दीपक कार को वर्कशॉप में लाने के 10 मिनट बाद ही कार को बाहर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने दीपक और गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक दोस्त मुकेश पटेल के जरिए कार को झज्जर, हरियाणा निवासी ललित कोहली को 70 हजार में बेच दिया है। उसने 25 हजार रुपये दे भी दिए। कार की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। इसके बाद मुकेश पटेल व ललित कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इस तरीके से कितनी वारदात कर चुके हैं। ललित झज्जर में एक जनरल स्टोर चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed