{"_id":"5b61f2dd4f1c1b764d8b5f23","slug":"15331458068-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र राय------चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपेंद्र राय------चार्जशीट
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार उपेंद्र राय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
-संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आरोप में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीबीआई ने संदिग्ध वित्तीय लेने-देन के मामले में पत्रकार उपेंद्र राय के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की। सीबीआई ने उपेंद्र राय को तीन मई 2018 को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने राय पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। पटियाला हाउस अदालत की विशेष सीबीआई जज संतोष स्नेही मान ने चार्जशीट पर सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की है। इस चार्जशीट में राय के अलावा ब्यूरो ऑफ सिविल एवियेशन सिक्योरिटी (बीकैस) के सहायक निदेशक राहुल राठौर, एयर वन एवियेशन व उसके सीएमडी आलोक शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने चार मई को राय की गिरफ्तारी में दखल देने से इनकार कर दिया था। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कहा है कि राय के खाते में 79 करोड़ रुपये जमा हुए और 78.51 करोड़ रुपये उनके बैंक खाते से ट्रांसफर किए गए। इससे पहले 2017 में उनके खाते में महज एक लाख रुपये जमा थे। फिलहाल राय न्यायिक हिरासत में हैं।