{"_id":"5b60a06f4f1c1b096a8b4812","slug":"153305917712-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडका मेट्रो यार्ड से लोहे की प्लेट चोरी करने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंडका मेट्रो यार्ड से लोहे की प्लेट चोरी करने में चार गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी करने के आरोप में सुपरवाइजर समेत चार गिरफ्तार
नई दिल्ली। मुंडका मेट्रो यार्ड से लोहे की प्लेट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक कंपनी के गार्ड व सुपरवाइजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गार्ड व एक बदमाश को मौके से दबोच लिया, जबकि दो अन्य को बाद में गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने एक लोहे का प्लेट और टैंपो जब्त किया है। लोहे का प्लेट की कीमत पचास हजार रुपये आंकी गई है। जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान चांदपुर निवासी सुभाष, रसूलपुर निवासी रंजीत, सुल्तानपुरी निवासी केशवलाल और इंदर एंक्लेव निवासी मनीष के रूप में हुई है। 29 जुलाई की रात अमन विहार थाने में तैनात एएसआई भगवान सहाय और सिपाही राजवीर गश्त पर थे। मुंडका मेट्रो यार्ड के पास उनलोगों ने एक टैंपो लगा हुआ देखा। जहां चार लोग एक लोहे के प्लेट को टैंपो में डाल रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने सुभाष और रंजीत को पकड़ लिया।