{"_id":"5b609f734f1c1bc57a8b7859","slug":"15330589255-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
- घटना के समय दोस्त के साथ वकील से मिलने अशोक विहार आया था
- मृतक शाहबाद डेयरी का घोषित बदमाश था, रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का शक
- दो सीसीटीवी कैमरों में वारदात हुई कैद, पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार इलाके में मंगलवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ एक वकील से मिलने अशोक विहार फेज एक स्थित नंदन अपार्टमेंट में आया हुआ था। पुलिस ने उसे जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सूर्य प्रकाश(46) के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेयरी थाने का घोषित बदमाश था। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि नंदन अपार्टमेंट के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त खेड़ा खुर्द निवासी सूर्यप्रकाश(46) रूप में हुई। जांच में पता चला कि सूर्यप्रकाश शाहबाद डेयरी थाने का घोषित बदमाश था। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। फिलहाल वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
सोमवार शाम किसी मामले पर बातचीत करने नंदन अपार्टमेंट में रहने वाले एक वकील के पास आया था। सूर्यप्रकाश अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठा था, जबकि उसका दोस्त अपार्टमेंट में वकील से मिलने गया था। इसी दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और उसके सिर में गोली मार दी। बदमाश उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर फरार हो गए। वापस आने पर दोस्त ने सूर्यप्रकाश को जख्मी हालत में देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने गैंगवार से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि सूर्यप्रकाश किसी गैंग से जुड़ा नहीं था। पुलिस को आशंका है कि रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद में उसकी हत्या की गई है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे दो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले हैं, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।