{"_id":"5b60952b4f1c1b572f8b7852","slug":"15330562921625-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत पीसीएस के खाते से निकाले 25 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत पीसीएस के खाते से निकाले 25 हजार रुपये
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए उपयोगी
सेवानिवृत्त पीसीएस के खाते से निकाले 25 हजार रुपये
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा में सेवानिवृत्त पीसीएस धीरेंद्र पाल सिंह के खाते से 25 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कासना कोतवाली ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन बार में खाते से रुपये निकाले गये हैं। धीरेंद्र पाल ने शिकायत में बताया कि जगत फार्म स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उनका बचत खाता है। सोमवार रात साढ़े दस बजे के उनके मोबाइल पर तीन संदेश आए। एक में दस हजार, दूसरे में दस हजार व तीसरे में पांच हजार रुपये खाते से निकाले जाने की सूचना थी। पीड़ित ने तुरंत कस्टमर केयर को कॉल कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्ड उनके पास है और वह घर पर ही हैं। इसके बाद भी खाते से रुपये निकाले गये हैं। वहां से पता चला कि रुपये दिल्ली स्थित एक एटीएम से निकाले गये हैं। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो