{"_id":"5b5f5a2a4f1c1b54638b5869","slug":"153297565317-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, शोहदे को भीड़ ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, शोहदे को भीड़ ने पीटा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पीटा
जेवर। कस्बे के मोहल्ला मानक चेक में सोमवार शाम को एक युवक ने कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया। जेवर निवासी एक छात्रा सोमवार शाम को कोचिंग सेंटर से घर जा रही थी। रास्ते में जावेद नाम के युवक ने छात्रा से पहले तो छेड़छाड़ की, बाद में जबरन पकड़ने का प्रयास करने लगा। छात्रा के विरोध के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। ब्यूरो