{"_id":"5b5f547f4f1c1b51748b7e23","slug":"153297420115-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधक बने युवक की हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध में बाधक बने युवक की हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध में बाधक बने युवक की हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 थाना इलाके में अवैध संबंध में बाधक बने युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पेपर कटर और पीड़ित का पर्स व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि गत 27 जुलाई की रात करीब सवा 11 बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर-19 स्थित अक्षरधाम अपार्टमेंट के पास एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने पाया कि युवक का गला रेता गया है। युवक की पहचान बांदा उत्तर प्रदेश निवासी कमल(26) के रूप में हुई। पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था। कमल के फोन की जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि वह गुजरात से दिल्ली आया था। वह अंबराई गांव में महिला के संपर्क में था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि कमल उससे मिलने के लिए दिल्ली आया था। कमल अपने गांव के रहने वाले राकेश के साथ रह रहा था। पुलिस को पता चला कि राकेश फरार है। पुलिस ने राकेश की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि महिला के साथ उसके अवैध संबंध हैं। जब उसे यह पता चला कि महिला कमल के संपर्क में है तो उसने कमल को दिल्ली बुलाया और अपने दोस्त प्रवेश के साथ मिलकर उसे शराब पिलाकर गला काटने की कोशिश की।