फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मंजीत महाल गैंग के सदस्य की हत्या करने आ रहे चार बदमाश गिरफ्तार

मंजीत महाल गैंग के सदस्य की हत्या करने आ रहे चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
मंजीत महाल गैंग के सदस्य की हत्या करने आ रहे चार बदमाश गिरफ्तार
हत्या की वारदात करने जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


नई दिल्ली। वसंत कुंज थाना पुलिस ने मंजीत महाल गैंग के बदमाश शिवा की हत्या करने जा रहे कपिल सांगवान गैंग के शार्प शूटर योगेश शर्मा समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल, दो कट्टे, लूटी गई कार, दो स्कूटी और दस कारतूस बरामद किए गए हैं। दो बदमाशों पर शिवा की हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है।

दक्षिण पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी योगेश शर्मा (25), दयाबस्ती निवासी देवेंद्र (27), महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी अमित (26) और पटपड़गंज निवासी गिरीराज सिंह (25) के रूप में हुई है। 29 जुलाई को सिपाही करमवीर को सूचना मिली कि कपिल सांगवान गैंग के चार बदमाश लूट की कार से किशनगढ़ की ओर जाने वाले हैं। थाना प्रभारी गगन भास्कर की टीम को मच्छी वाला पार्क के पास रात करीब साढ़े आठ बजे संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने उसे बेरिकेड लगाकर रोक दिया। कार से निकले तीन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। बाद में कार चला रहे बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया। सात जून को कपिल गैंग ने मंजीत गैंग के शिवा पर गोलीबारी की थी। लेकिन शिवा बच निकला था। इस घटना में शार्प शूटर योगेश शर्मा और देवेंद्र शामिल था। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि शिवा की हत्या करने के मकसद से ही जा रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए उनलोगों ने स्विफ्ट कार लूटी थी। पुलिस ने बताया कि योगेश पर हत्या के चार मामले और देवेंद्र पर तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed