फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गाड़ी हटाने के विवाद में दंपती से मारपीट, घायल

गाड़ी हटाने के विवाद में दंपती से मारपीट, घायल

Sun, 29 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी हटाने के विवाद में दंपती से मारपीट, घायल
गाड़ी हटाने के विवाद में दंपती से मारपीट, घायल
विज्ञापन

- रिपोर्ट दर्ज कराने को पांच दिन से कोतवाली का चक्कर लगा रहा है दंपती
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नगर के दौलतराम कॉलोनी में गाड़ी हटाने के विवाद में कुछ लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर कोतवाली में देने के बाद पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं।
दादरी नगर के दौलतराम कॉलोनी निवासी गोपाल शर्मा पुत्र बनवारी लाल परिवार के साथ रहता है। 24 जुलाई की शाम को लेखराज के घर के नजदीक उसकी गाड़ी खड़ी थी, तभी कुछ लोग उसे गाड़ी हटाने को कहने लगे, जब वह चाबी लेने घर में गया और वापस बाहर लौट रहा था तभी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर पत्नी भी बाहर आ गई उसने भी विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। दोनों को घायल कर दिया । उसकी पत्नी गर्भवती थी। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आसपास के लोगों केे आने पर उनको छुड़ाया गया।
विज्ञापन

मारपीट से घायलों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को पांच दिन पहले दी थी। आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर तहरीर को दबाए बैठी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर पांच दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। दादरी प्रभारी निरीक्षक रामसेन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है । जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव के बाद घर से निकला युवक
दादरी। नगर के दौलतराम मार्केट निवासी एक व्यक्ति घर से बिना बताए कहीं चल गया। व्यक्ति के गुम होने की शिकायत कोतवाली में की गई है। पुलिस ने बताया कि नगर के रेलवे रोड पर दौलतराम मार्केट निवासी चांद मोहम्मद पुत्र जीमल खान पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा था। 27 जुलाई को वह घर से सुबह चार बजे बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया है। काफी तलाशने पर जब नहीं मिला तो पीड़ित परिवार ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed