{"_id":"5b5894b14f1c1b4c748b6f9a","slug":"15325318854-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अभद्रता व विरोध पर हमला करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से अभद्रता व विरोध पर हमला करने का आरोप
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट आरोप
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। वारदात में पीड़िता का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव निवासी महिला कल्लो पत्नी रफीक का आरोप है कि बुधवार की दोपहर वह अपने पुत्र मोबीन व पुत्रवधू के साथ अपने घर में थी। तभी गांव के करीब आधा दर्जन व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आये और गाली-गलौच की। पीड़िता व उसके पुत्र के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मोबीन के सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
फार्म हाउस में हुई चोरी
रबूपुरा। गांव मुरादगढ़ी निवासी चंद्रसेन ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव तनाजा के समीप उनका फार्म हाउस बना हुआ है। मंगलवार की रात वहां रहने वाला चौकीदार कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान चोर फार्म हाउस की दीवार कूदकर कमरे में रखे इंवर्टर, बैट्री व कुछ अन्य बिजली के उपकरण चोरी कर ले गए। चंद्रसेन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो