फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पहले रास्ता पूछा, फिर झूठ बोला और आखिरी में बैग ले गया

पहले रास्ता पूछा, फिर झूठ बोला और आखिरी में बैग ले गया

Wed, 25 Jul 2018 08:48 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
पहले रास्ता पूछा, फिर झूठ बोला और आखिरी में बैग ले गया
हेडिंग: कार से तेल निकलने की बात कहकर बैग ले उड़ा
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में एक स्कूटी सवार युवक ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, मांगा चार-पांच दिन का समय
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बुधवार को एक युवक की कार से स्कूटी सवार एक बदमाश ने बैग उड़ा दिया। बदमाश ने पहले रास्ता पूछा। फिर कार से तेल निकलने की बात कही और जब कार सवार युवक नीचे उतरा तो बैग ले गया। पीड़ित ने बिसरख पुलिस से शिकायत की है। वहीं, आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए चार-पांच दिन का समय मांगा है।

महेंद्र सिंह सिसौदिया बिसरख के पास ट्राइडेंट एंबेसी सोसायटी में रहते हैं। वे गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह इको विलेज वन सोसायटी के बाहर खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहे थे, तभी स्कूटी पर एक बदमाश वहां पहुंचा। बदमाश ने परी चौक जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद बदमाश ने कार के अगले हिस्से से तेल निकलने की बात कही। पहले तो महेंद्र को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बदमाश ने जोर दिया तो नीचे उतरकर तेल निकलने की जगह को देखने लगे। इसी बीच बदमाश ने कार की खिड़की खोली और बैग ले उड़ा। बैग में पांच हजार रुपये, बैंक के जरूरी कागजात, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed