{"_id":"5b5891df4f1c1b49748b6d41","slug":"153253116314-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन में उतरा हाईटेंशन करंट, चार साल की बच्ची झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलटी लाइन में उतरा हाईटेंशन करंट, चार साल की बच्ची झुलसी
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी लाइन में उतरा हाइटेंशन करंट, बच्ची झुलसी
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। थोरा गांव में बुधवार शाम एलटी लाइन में हाइटेंशन लाइन का करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर चार साल की मासूम गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में बच्ची को लेकर पुलिस जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की पहचान रेशमा (4) पुत्री फारूख के रूप में हुई है। वहीं, घरों में दैनिक उपयोग के विद्युत उपकरण जल गये। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही जेवर कोतवाली में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस चौकी के पास 11 हजार वोल्टेज की हाइटेंशन लाइन एलटी लाइन से टकरा गई। जिसकी वजह से घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने लगा। बहुत से घरों के फ्रिज, कूलर, पंखा, टीवी जल गए। लोगों का कहना है कि भट्टा कालोनी में एयरटेल का मोबाइल टावर लगा है। बिल जमा नहीं होने की वजह से काफी समय से विभाग ने उसका कनेक्शन बंद कर रखा है। आरोप है कि विभाग के ही कर्मचारी व अधिकारियों की मिलीभगत के चलते मोबाइल टावर को सप्लाई दी जा रही थी। विभाग द्वारा गलत तरीके से लाइन जोड़ने की वजह से हादसा हुआ।