फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 रुपये लूटने के दौरान धक्की-मुक्की में गिरा अधेड़, मौत

100 रुपये लूटने के दौरान धक्की-मुक्की में गिरा अधेड़, मौत

Tue, 24 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
100 रुपये लूटने के दौरान धक्की-मुक्की में गिरा अधेड़, मौत
100 रुपये लुटने से बचाने को धक्की-मुक्की में गई जान
विज्ञापन


नई दिल्ली। तिमारपुर इलाके में दुकान से लौट रहे पिता-पुत्र का 100 रुपये जबरन मांग रहे बदमाश से भिड़ंत हो गई। आरोपी से हाथापाई के दौरान पिता गिरकर बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मदनलाल उर्फ मुद्दी (54) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मदनलाल परिवार के साथ इंद्र बस्ती, तिमारपुर में रहते थे। वह अपने बेटे रोहित के साथ ट्रक पार्किंग के पास किराने की दुकान चलाते थे। घटना गत 20 जुलाई की रात की है। रात करीब 11.30 बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में शराब के नशे में धुत युवक मिला। आरोपी ने धमकाते हुए पिता-पुत्र से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी ने हमला कर दिया। इस बीच उसने पीड़ित मदनलाल को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गए। लोगों की मदद से रोहित पिता को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मदनलाल दिल का मरीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed