फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फर्जी डिलीवरी ब्वॉय बनकर ठगी करने वाला युवक सहयोगी के साथ गिरफ्तार

फर्जी डिलीवरी ब्वॉय बनकर ठगी करने वाला युवक सहयोगी के साथ गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फर्जी डिलीवरी ब्वॉय बनकर ठगी करने वाला युवक सहयोगी के साथ गिरफ्तार
डिलीवरी ब्वॉय बनकर ठगी करने में युवक साथी संग गिरफ्तार
विज्ञापन


- आरोपी ऐसे लोगों को शिकार बनाता था जो ऑनलाइन खरीदे गए सामान को वापस करना चाहते थे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर ठगी करने वाले युवक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते थे जो ऑनलाइन खरीदे गए सामान को वापस करना चाहते थे। पुलिस ने इनके पास से कैमरा बरामद किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि 21 जुलाई को ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी कंपनी की प्रतिनिधि की ओर से द्वारका साउथ थाने को शिकायत मिली। बताया गया कि एक युवक कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय बनकर उन ग्राहकों का सामान लेकर चपत हो जाता है। जो ऑनलाइन खरीददारी करने के बाद उस सामान को लौटाना चाहते हैं। इसके बाद थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ऐसे ग्राहकों से संपर्क किया जो कंपनी का सामान वापस लौटाना चाहते थे। पुलिस ने ऐसे ग्राहकों से अनुरोध किया कि उनसे डिलीवरी ब्वॉय फोन पर संपर्क करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। इस दौरान गगनप्रीत नाम के ग्राहक ने बताया कि उसे अपने कैमरे लौटाने हैं और उसके पास दो डिलीवरी ब्वॉय के फोन आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर की तो गगनप्रीत के पास दो डिलीवरी ब्वॉय पहुंचे। बाद में आने वाला डिलीवरी ब्वॉय फर्जी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शकूरपुर निवासी गौरव मारवाह(27) के रूप में की गई।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन कंपनी में काम कर चुका है, जहां उसकी मुलाकात राजू सिंह से हुई। राजू कंपनी में स्टोर प्रबंधक था। इस बीच गौरव बेरोजगार हो गया। उसने राजू से संपर्क किया। राजू ने उसे ऐसे लोगों की लिस्ट दी जो सामान वापस करना चाहते थे। उसके बाद गौरव राजू के साथ मिलकर ठगी करने लगा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सुल्तानपुरी निवासी राजू को भी गिरफ्तार कर लिया है। ठगी करने के बाद गौरव सामान को गफ्फार मार्केट में बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed