फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रूप नगर में कलेक्शन एजेंट से 7.27 लाख रुपये की लूट

रूप नगर में कलेक्शन एजेंट से 7.27 लाख रुपये की लूट

Mon, 23 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रूप नगर में कलेक्शन एजेंट से 7.27 लाख रुपये की लूट
रूप नगर में कलेक्शन एजेंट से 7.27 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन

- बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर पीड़ित की स्कूटी सेरुपयों का बैग लूटा
- वारदात के समय पीड़ित पेमेंट कलेक्ट कर मालिक के घर लौट रहा था, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 7.27 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित महेश चंद शर्मा (52) झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र व चांदनी चौक से पेमेंट लेकर अपने मालिक के घर अशोक विहार जा रहा था। रोशनआरा क्लब रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी से रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महेश परिवार के साथ विजय पार्क, यमुना विहार में रहता है। महेश, सौरभ पुरी नामक शख्स के पास कलेक्शन एजेंट का काम करता है। शनिवार शाम सौरभ ने महेश को स्कूटी से पेमेंट लेने के लिए झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र भेजा था। वहां से महेश ने 5.77 लाख रुपये लिए। इसके बाद महेश कूचा घासीराम चांदनी चौक पहुंचा। वहां से उसने 1.50 लाख रुपये लिए। 7.27 लाख रुपये लेकर महेश अशोक विहार के लिए निकल गया। इस बीच जैसे ही महेश रोशनआरा क्लब रोड के पास पहुंचा, बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने चाकू दिखाकर महेश को स्कूटी से नीचे उतार दिया। बाद में स्कूटी की डिग्गी में रखे रुपये निकाल लिए। बाद में वह फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed