फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस ने दो जेठ और एक नाबालिग आरोपी को दबोचा

पुलिस ने दो जेठ और एक नाबालिग आरोपी को दबोचा

Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो जेठ और एक नाबालिग आरोपी को दबोचा
फरीदाबाद के लिए भी जरूरी.....
विज्ञापन


विधवा की हत्या में दो जेठ
और एक किशोर गिरफ्तार
- भाई की मौत का जिम्मेदार मानकर किया था महिला का कत्ल
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में 16 जुलाई को छोटे भाई की विधवा भूमिका (17) की हत्या के आरोपी दो जेठ और एक किशोर को दबोचा है। आरोपी अनिल (21) अमित (19) व नाबालिग हैं। भूमिका के पति आयुष ने दो माह पूर्व फंदा लगाकर जान दे दी थी। आयुष के भाइयों को लगता था कि भूमिका की वजह से ही उसने आत्महत्या की है। इसीलिए उन्होंने उसका कत्ल कर दिया।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि अमित व अनिल साजिश रचने के बाद नाबालिग के साथ 16 जुलाई की शाम भूमिका के घर पहुंचे। अनिल व नाबालिग ने परिजनों को बातचीत में उलझाए रखा और अमित ने कमरे में घुसकर भूमिका को चाकू से गोद दिया। इसके बाद तीनों भाग गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को एक सूचना के बाद अमित व अनिल को तुगलकाबाद से गिरफ्तार किया। किशोर को साउथ एक्सटेंशन से दबोचा गया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed