फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इंश्योरेंस का चेक देने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी

इंश्योरेंस का चेक देने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी

Fri, 13 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस का चेक देने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी
बीमा का चेक देने का झांसा
विज्ञापन

देकर बुजुर्ग महिला से ठगी
- बदमाश ने लाखों के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में बीमा का चेक देने का झांसा देकर एक बदमाश बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने और नकदी ठगकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वीना कोहली(86) राजौरी गार्डन इलाके में रहती हैं। उनके पति वजीरपाल की मौत हो चुकी है और बेटा विवेक कोहली कनाडा में रहता है। यहां महिला अकेली रहती हैं। 12 जुलाई की सुबह वीना बालकनी में खड़ी थी। उसके घर के सामने 50-55 साल का व्यक्ति बाइक से आया। उसने वीना के घर की कॉलबेल बजाई।
विज्ञापन

वीना ने दरवाजा खोलने पर उस शख्स ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया। बताया कि वह उनके पति की बीमा पॉलिसी का चेक लेकर आया है। वीना ने उससे कहा कि उनके पति ने कोई बीमा नहीं करवा रखा था। शख्स ने बताया कि उनके पति ने मरने से पूर्व पॉलिसी ली थी और उसकी दो किस्त भी भरी थी। शख्स ने वीना से कहा कि चेक लेने के लिए उन्हें अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड व गहने और नकदी दिखाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर वीना ने कागजात, 10 हजार रुपये, एक सोने का छल्ला, दो अंगूठी, सोने के दो टॉप्स, सोने का हार, जिसमें 41 मटरदाने लगे थे, उसे टेबल पर रख दिया। आरोपी ने बताया कि कम से कम 40 हजार रुपये होने चाहिए थे। बाद में उसने वीना को अपना फोटो लेकर आने के लिए कहा। जब तक वीना फोटो लेकर बाहर आई आरोपी वहां से फरार हो गया। वीना ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें आरोपी दिख रहा है। पुलिस इस आधार पर बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed