{"_id":"5b4618414f1c1b0c278b5bcf","slug":"15313203835-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में साइकिल सवार बुजुर्ग को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में साइकिल सवार बुजुर्ग को गोली मारी, घायल
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में मारी गोली, घायल
दादरी। दादरी के जीटी रोड पर नई आबादी के नजदीक नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार बुजुर्ग को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे जमीन के विवाद से जुड़ा मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में रहने वाले फैयाज अपने बेटे के साथ कस्बे में बिरयानी का ठेला लगाता है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह साइकिल से घर जा रहा था। जीटी रोड पर आरजी गार्डन के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश आए। पीड़ित के सामने बाइक खड़ी कर एक गोली चलाई, गोली पीड़ित के कूल्हे में जा लगी। पीड़ित जमीन पर गिर गया तभी पड़ोस के लोगों दौड़ पड़े। उन्हें देखकर आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और घायल को उपचार के दादरी के सरकारी अस्पताल मेें भर्ती करा दिया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। वहां से दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने जल्दी में ही एक 200 गज का प्लॉट खरीदा था। वह प्लॉट 5 लोगों का था, जिसको लेकर विवाद हो सकता है। ब्यूरो