{"_id":"5b460bfd4f1c1b02278b5c0d","slug":"153131724316-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप में नाबालिग व पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप में नाबालिग व पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप में नाबालिग और पति सहित
पांच के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। कोतवाली जारचा क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक नाबालिग व पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पक्ष ने अपने बचाव के लिए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने तहसील परिसर में आरोपी पक्ष के समर्थन में शपथ पत्र तैयार कराए हैं।
जारचा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के पांच लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस के शिकायत न लेने पर महिला ने सोमवार को एसएसपी गौतमबुद्ध नगर से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि पति शराब पीकर महिला से मारपीट भी करता था। कोतवाली प्रभारी केके राणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।