फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लड़की का अपहरण करने के आरोप में दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

लड़की का अपहरण करने के आरोप में दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Jul 2018 07:24 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
लड़की का अपहरण करने के आरोप में दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लड़की को अगवा करने के मामले में दो
विज्ञापन

महिलाओं समेत पांच लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी से एक सप्ताह पहले युवती को अगवा करने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस नामजदों और लड़की की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ला नई आबादी में एक परिवार रहता है। पीड़ित का आरोप है कि बादशाह नगर निवासी कयूम पिछले कई माह से उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। 3 जुलाई की सुबह लड़की घर से दूध लेने कठहेरा रोड गई थी। रास्ते में कयूम पुत्र नजर मोहम्मद, भोला पुत्र नूर मोहम्मद और दो अज्ञात लोग बेटी को गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। पीड़ित कय्यूम के घर पर गया और लड़की का अपहरण कर ले जाने की शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कई दिन लड़की की तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान का कहना है कि पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed