{"_id":"5b44cb644f1c1bbf248b5a2e","slug":"153123517018-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर और सड़क से दो पुरुषों के शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर और सड़क से दो पुरुषों के शव बरामद
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो लोगों के शव बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक, फजायलपुर के समीप नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शव को बाहर निकालकर पड़ताल की गई। उसकी जेब से पर्स बरामद हुआ है। पर्स में कुछ रुपये रखे और एक आधार कार्ड भी मिला। आधार कार्ड गाजीपुर जिले का है, जिस पर सोनू यादव निवासी मोलनापुर दुल्लहापुर लिखा है। वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के झट्टा गांव के समीप एक व्यक्ति का शव मिला। पूछताछ में पता चला है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। मृतक की आयु 40 के करीब लग रही है। उसके पास से कोई ऐसी वस्तु या दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके।