फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मध्य प्रदेश से आए गेंहू को एसडीएम ने पकड़ा, दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश से आए गेंहू को एसडीएम ने पकड़ा, दिए जांच के आदेश

Sun, 14 Apr 2019 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से आए गेंहू को एसडीएम ने पकड़ा, दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
मध्यप्रदेश से आए गेहूं को एसडीएम ने पकड़ा, जांच के आदेश

फिरोजपुर झिरका/नगीना। गैरों पे करम, अपनों पे सितम...। ये हकीकत शनिवार की मध्यरात्रि फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में देखने को मिली। जहां क्षेत्र के किसानों का गेहूं खरीदने की बजाय मध्यप्रदेश के किसानों का गेहूं धड़ल्ले से खरीदा जा रहा था। इस बात की पोल तब खुली जब चंडीगढ़ उच्च न्यायालय के दो वकीलों ने अनाज मंडी में ट्रैक्टर व कैंटर में लदा मध्य प्रदेश का गेहूं खरीदते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। थोड़ी देर में फिरोजपुर झिरका एसडीएम की टीम भी मौके पर पहुंची। ये सब देखकर सब हैरत में रह गए। याद रहे इससे पहले भी राजस्थान और उत्तर प्रदेश का गेहूं फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में पकड़ा जा चुका है। दूसरी ओर मामले में एसडीएम ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अरशद व सरफराज अंजुम मोर द्वारा फिरोजपुर झिरका थाने में दी गई शिकायत के अनुसार शनिवार रात 10 बजे दोनों मित्र अनाज मंडी के आसपास टहल रहे थे। तभी कई ट्रैक्टर अनाज मंडी के अंदर गए। वहां जाकर देखा तो मध्य प्रदेश लिखे हुए गेहूं के कट्टों को आढ़ती व पल्लेदार ट्रैक्टरों से उतार रहे थे। इस मामले की शिकायत रात 11 बजे फिरोजपुर झिरका के एसडीएम से की गई। करीब आधा घंटे बाद एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच 10 मिनट बाद फिरोजपुर के नायब तहसीलदार भी अनाज मंडी पहुंच गए। अधिकारियों को देखकर पल्लेदार और आढ़ती फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि जो अनाज वहां ट्रैक्टर से आढ़ती के पास बेचा जा रहा था, उस पर मध्य प्रदेश का टैग लगा था। रात में मौजूद चौकीदार ने बताया कि बाहर से कुछ गेहूं आया है। मौके पर एक राजस्थान नंबर गाड़ी, ट्रैक्टर और एक स्थानीय नंबर की बाइक मिली, जिसकी जांच चल रही है। मध्यरात्रि में ही मंडी सचिव ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पता चला कि यह गेहूं मध्य प्रदेश से ही आया था।
विज्ञापन

-----
एएसआई की बदसलूकी पर भड़के
अमर उजाला को हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट के वकील सरफराज अंजुम मोर ने बताया कि 12.15 बजे के आसपास फिरोजपुर झिरका के एसएचओ को शिकायत दी थी। जिसमें बदसलूकी करने वाले एएसआई अतर सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जब हम थाने के अंदर शिकायत करने गए थे तो एएसआई ने वकीलों से बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जांच में सही पाए कागज
फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि रात में दो वकीलों की तरफ से शिकायत मिली थी। जिसकी जांच चल रही है। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। जांच में गाड़ी के कागज सही पाए गए हैं।

--------
बनाई गई जांच कमेटी
फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी रीगन कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। कमेटी से जांच कराई जा रही है, कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के किसानों का गेहूं लगातार अनाज मंडी में खरीदा जा रहा है। किसी किसान को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उनका दाना-दाना सरकार खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed