फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराए

4.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराए

Fri, 08 Mar 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
4.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराए

विज्ञापन
फर्जी आईडी से मेल कर 4.80 लाख ट्रांसफर कराए
नोएडा। कंपनी के डायरेक्टर के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उसी कंपनी केे दूसरे डायरेक्टर से 4 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। डायरेक्टर ने रूटीन ई-मेल समझकर बगैर जांच के पैसे ट्रांसफर कर दिए। शाम को जब दोनों डायरेक्टरों की बातचीत हुई तो मामले का खुलासा हुआ। कंपनी ने कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सेक्टर-22 निवासी संजय कुमार एक कंपनी में जीएम हैं। इसी कंपनी में नीना पुरी डायरेक्टर और एस के खुराना एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। 22 फरवरी को नीना पुरी के ईमेल से एस के खुराना के पास एक मेल आई। ईमेल में 4 लाख 80 हजार रुपये बेनिफिशिरी के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। एस के खुराना ने पूरा ब्योरा भेजने को कहा। जिसके बाद वह डिटेल भी भेज दी गई। कुछ देर के बाद खुराना ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब शाम को नीना पुरी व खुराना के बीच बातचीत हुई तो ठगी का पता चला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed