{"_id":"5be771c0bdec222f4e267cce","slug":"151541894592-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा की हत्या में पोता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादा की हत्या में पोता गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर और खुर्जा के ध्यानार्थ
दादा की हत्या करने वाला पोता गिरफ्तार
- संपत्ति विवाद में छिजारसी में हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। छिजारसी कॉलोनी में दादा की हत्या करने के आरोपी पोते को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 4 नवंबर को संपत्ति विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी सचिन के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर निवासी मुरारी जाटव (60) नोएडा के छिजारसी कॉलोनी में रहते थे। 4 नवंबर की रात को चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुरारी जाटव की हत्या के आरोप में उसके पोते सचिन को गिरफ्तार किया गया है। मुरारी की पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो पोते बुलंदशहर में रहते हैं। उनकी एक बेटी नोएडा में ही रहती है। उनकी खुर्जा में 22 बीघा जमीन है, जिसे वह पिछले कई दिनों से बेचने की कोशिश कर रहे थे। इससे नाराज होकर सचिन 4 नवंबर को खुर्जा से नोएडा आया और रात में अपने दादा की हत्या करके वापस भाग गया। जांच पता चला कि हत्या वाले दिन मुरारी का पोता उसके घर आया था। इसके बाद जब पुलिस ने सचिन से पूछताछ की तो हत्या की बात कबूल ली।