{"_id":"593859c84f1c1bc6078b45d9","slug":"149686524115-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के बाद बदमाशों की तलाश में निकली बुजुर्ग महिला को कुतों ने काटा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी के बाद बदमाशों की तलाश में निकली बुजुर्ग महिला को कुतों ने काटा...
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले हुई ठगी की शिकार फिर कुत्ते ने काटा
- ठगी के बाद बदमाशों की तलाश में निकली बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने काटा
- खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने महिला से ठग लिए थे जेवरात
शुजात आलम
नई दिल्ली।
रूप नगर इलाके में 72 साल की बुजुर्ग महिला को हत्या का डर दिखाकर पहले बदमाशों ने ठग लिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। ठगी का पता चलने पर पीड़िता सुशीला जैन (72) बदमाशों की तलाश में मौके पर पहुंची तो लावारिस कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया। कुत्तों के हमले में बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गई। किसी तरह पीड़िता ने अपने बेटे को कॉल की। बेटे ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर रूप नगर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सुशीला जैन परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, कमला नगर में रहती हैं। सुशीला रोजाना मंदिर जाती हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह ई-रिक्शा से इलाके के दिगंबर जैन मंदिर जाने के लिए निकली। रास्ते में तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर ई-रिक्शा चालक को रोक लिया। एक बदमाश महिला को ई-रिक्शा से उताकर साइड में ले गया। आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कहा कि बदमाश हत्या कर जेवरात लूट रहे हैं और आपने इतनी कीमती जेवरात पहने हुए हैं। आरोपियों ने सुशीला को हत्या का डर दिखाकर पहने हुए कंगन उतरवाकर उनके सामने एक कागज में लपेटकर वापस कर दिए। बाद में आरोपी चले गए।
इधर मंदिर में दर्शन के बाद घर पहुंचकर पीड़िता ने जब कागज खोला तो उसमें असली कंगन की जगह नकली कंगन रखे थे। सुशीला को ठगी का अहसास हुआ, वह बदमाशों की तलाश में उसी स्थान पर पहुंच गई। बदमाश को उन्हें वहां मिले नहीं, लेकिन कुछ लावारिस कुत्ते सुशीला के पीछे पड़ गए। कुत्तों ने सुशीला को काट लिया। राहगीरों ने कुत्तों को भगाया, बाद में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस सुशीला की शिकायत पर आरोपियों की तलाश कर रही है।