फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मारपीट के दो मामलो में चार के खिलाफ मामला दर्ज

मारपीट के दो मामलो में चार के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 07 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दो मामलो में चार के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट के दो मामलों में चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल (ब्यूरो)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के दो मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में चार नामजद व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव खेड़ला निवासी कर्मवीर ने चांदहट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी राजेंद्र व हरवीर ने गत 30 अप्रैल को गांव में ही पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के गांव नैनोली निवासी संतोष ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति उदयपाल गत चार जून को अपने किसी काम से पलवल के गांव बघौला गए हुए थे। तभी गांव नैनोली निवासी भीम सिंह व भगवान सिंह व दो अन्य लोगों ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

------------------------------------------------------
अवैध शराब एक व्यक्ति गिरफ्तार
पलवल। सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार उन्होंने गांव बामनीखेड़ा निवासी हरेंद्र को गांव से ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस बोतल अवैध शराब को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed