{"_id":"5c82b2b1bdec22764d26daa9","slug":"141552069297-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने आए बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करने आए बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन
हेडिंग: घर में घुसे चोरों से भिड़ा परिवार
चोरों को पकड़ना चाहा तो बदमाश गोली चलाकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-21 निवासी एक शख्स के घर बृहस्पतिवार शाम को चोर घुस गए। इसी बीच घरवाले लौट आए और चोरोें को देखकर भिड़ गए। इसी बीच एक बदमाश बदमाश ने गोली चला दी और फरार हो गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21 निवासी जितेंद्र बृहस्पतिवार शाम को परिवार सहित बाहर गए थे। इसी बीच उनके घर में तीन बदमाश चोरी करने के लिए घुस गए। थोड़ी देर बाद जितेंद्र परिवार के साथ वापस घर आ गए। उन्होंने देखा कि घर का ताला खुला हुआ है। घर के अंदर कुछ लोग मौजूद हैं। वह समझ गए कि चोर हैं और उन्होंने चोरों पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गए। मौका पाकर बदमाश भाग गए। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।