{"_id":"5cc0a09bbdec2209dc70edd7","slug":"131556127899-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहे इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरार चल रहे इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
विज्ञापन

तावड़ू। उपमंडल के गांव बावला में इनामी बदमाश को पकड़ने गई राजस्थान व स्थानीय पुलिस पर आरोपी ने परिवार समेत हमला कर दिया। इस के दौरान कई जवानों को चोट आई है। आरोपियों द्वाराकिए गए पथराव में सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें गिरफ्तार इनामी बदमाश को भी चोट आई है। आरोपी को पुलिस से जबरन छुड़ाने के प्रयास, पुलिस के साथ हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 7 नामजद और 6 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस को सूचना मिली कि फरार चल रहा इनामी बदमाश वहीद उर्फ पटवारी अपने घर पर गांव बावला में मौजूद हैं। आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस तावड़ू पुलिसको साथ लेकर आरोपी के घर दबिश देने पहुंची और आरोपी के घर की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और कट्टे से पुलिस पर सीधी फायरिंग की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया और छत पर चढ़कर पुलिस जवानों ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को घिरता देख उसे बचाने के लिए उसके परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी। भीड़ कोतीतर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद आरोपी को छोड़कर आरोपी के परिजन इधर-उधर छिप गए। आरोपी वहीद उर्फ पटवारी के कब्जे से 315 बोर का कट्टा भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वहीद उर्फ पटवारी को लेकर आते समय भी पुलिस पर उसके परिवार के सदस्यों ने फिर लाठी डंडे से हमला करते हुए पथराव भी किया। पथराव में पकडे़ गए आरोपी वाहिद सहित पुलिस जवानों को भी चोट लगी। हमले में एएसआई महेंद्र, एएसआई, विजयपाल, सिपाही अभिमन्यु व राजस्थान पुलिस के कई जवान घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के आबिद, शाकिर, याकूब, ताहिर, नसीम, रस्मीना व फातमा सहित 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।