फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विवाहिता ने लगाया नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप

विवाहिता ने लगाया नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 26 Mar 2019 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप
विवाहिता ने लगाया नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

-विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला
पलवल। एक विवाहिता ने पति की गैर मौजूदगी में नंदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं यह भी बताया कि जब पीड़िता ने नंदोई की इस हरक त का विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का पति विदेश में नौकरी करता है।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि एक गांव की पीड़िता का विवाह साढ़े चार वर्ष पूर्व अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अमित कुमार विदेश चला गया। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे फोन करना भी बंद कर दिया है। जब यह बाद पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों से कही तो उन्होंने मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि 20 मई वर्ष 2015 को उसके पति की गैरमौजूदगी में नंदोई गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को सभी लोगों ने मिलकर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने राकेश, रोशनी, सोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित किया
गांव दूधौला निवासी प्रीति ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव कलवाका निवासी लक्ष्मण शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि ससुर राजेंद्र के प्रताड़ित करने का उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed