फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी

स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी

Wed, 03 Apr 2019 10:46 AM IST
Pooja  Tripathi पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी
डेमो - फोटो : डेमो
नोएडा। जिला अस्पताल में 18 कर्मचारियों को स्थायी कराने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अस्पताल में करीब 40 सफाई कर्मी कई वर्षों से संविदा पर काम कर रहे हैं। अगस्त 2018 में कर्मचारियों को ठेकेदार ने बताया कि अब यह ठेका नई कंपनी को मिल गया है।
विज्ञापन


साथ ही उनकी सैलरी 11 हजार से कम होकर 6500 रुपये हो जाएगी। सीएमएस से शिकायत भी की गई। लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इस बीच कर्मचारियों का परिचय राजपाल सिंह व अर्जुन सिंह से हुई। दोनों ने खुद को अखिल भारतीय सोनिया गांधी ब्रिगेड का उपाध्यक्ष बताया।
विज्ञापन


साथ ही सभी को स्थायी कराने का भरोसा दिलाया और 4 लाख रुपये की मांग की। 18 कर्मचारियों ने मिलकर रुपये दे दिए। आरोपी कुछ सफाई कर्मियों को कांग्रेस मुख्यालय लेकर गए और एक नेता से बात की। कुछ दिनों बाद अर्जुन सिंह खटिक ने कर्मचारियों को अशोक चिन्ह लगा एक नियुक्ति पत्र जारी कर कहा कि उनकी नियुक्ति पक्की हो गई। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। पैसे वापस मांगने पर दोनों ने धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-राजबीर सिंह चौहान, एसएचओ, थाना सेक्टर-20
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed