फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कंपनी खाते से रुपये निकालकर भागे कर्मी

कंपनी खाते से रुपये निकालकर भागे कर्मी

Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कंपनी खाते से रुपये  निकालकर भागे कर्मी
लिव इन में दोस्त पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने दोस्त पर लिव इन में रहने के दौरान अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मूलत: पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी युवती एक युवक के साथ लिव इन में सदरपुर कॉलोनी में रहती है। युवक भी उसके क्षेत्र का निवासी है और दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन साल से युवक के साथ लिव इन में रह रही है, लेकिन एक महीने से लिव इन पार्टनर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा है। विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

-------
कंपनी के खाते से तीन लाख रुपये निकाल भागे दो कर्मी
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर- 8 में एक एक्सपोर्ट कंपनी के दो कर्मचारी तीन लाख रुपये की चपत लगाकर फरार हो गए। कंपनी मैनेजर ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली सेक्टर-20 में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता मैनेजर अब्दुल वाहिद का आरोप है कि कंपनी में मुकेश अकाउंटेंट और रानू हेल्पर का काम करता है। दोनों कर्मचारी अक्सर सेक्टर-18 स्थित बैंक में कंपनी के खाते से पैसे की निकासी और जमा करते हैं। आरोप है कि मुकेश ने 2 से 5 अगस्त के बीच कंपनी के खाते से 3 लाख रुपये निकाल लिए और इसकी जानकारी कंपनी में नहीं दी। दोनों आरोपी कंपनी से छुट्टी लेकर फरार हो गए। कई बार फोन पर संपर्क किया तो फोन भी बंद है और आरोपियों ने जो किराए पर कमरा ले रखा था उसे भी खाली कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed