फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एमबीबीएस में दाखिले के नाम ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

एमबीबीएस में दाखिले के नाम ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 05:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस में दाखिले के नाम ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
लखनऊ, बरेली, फरीदाबाद के ध्यानार्थ---
विज्ञापन


एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
नोएडा एसटीएफ ने लखीमपुर खीरी के सहयोग से की कार्रवाई
25 हजार रुपये के इनामी हैं आरोपी, नोएडा सेक्टर-18 में बनाया था ऑफिस
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। एसटीएफ नोएडा ने लखीमपुर खीरी पुलिस के सहयोग से एमबीबीएस के दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी फरीदाबाद निवासी सपन तनेजा और लखनऊ निवासी सौरभ उपाध्याय पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी नोएडा के सेक्टर-18 में दफ्तर बनाकर काम कर रहे थे और कई अभ्यर्थियों से दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी कर चुके थे। आरोपियों के पास से अभ्यर्थियों के दस्तावेज, लेनदेन संबंधी विवरण, मेडिकल काउंसिल इंडिया से संबंधित दस्तावेज, ओएमआर शीट, चार चेक, एक लाख चार हजार रुपये समेत अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

एसटीएफ सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि लखीमपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी नोएडा में छिपे है। लखीमपुर खीरी पुलिस ने एसटीएफ नोएडा को इसकी सूचना दी। इसके बाद जानकारी मिली कि आरोपी सेक्टर-18 में ऑफिस बनाकर काम कर रहे हैं। एसटीएफ और लखीमपुर खीरी पुलिस ने ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सपन तनेजा और लखनऊ के गोल्फ सिटी निवासी सौरभ उपाध्याय के रुप में हुई। आरोपी एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करते थे। आरोपियों में शामिल सौरभ केजीएमसी लखनऊ 2007 का ड्राप आउट छात्र है। वर्ष 2018 में सपन तनेजा ने सेक्टर-18 में उदय एसोसिएट के नाम से वेव सिल्वर टावर में ऑफिस बनाया था। आरोपियों ने दो अलग अलग मामलों में केंद्रीय पूल कोटे से एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर करीब 64 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी करीब 5 साल से ठगी कर रहे है। अभी तक अभ्यर्थियों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके है। आरोपियों पर थाना कोतवाली लखीमपुर और थाना पीजीआई लखनऊ में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed