{"_id":"5aad59f44f1c1ba8768b602c","slug":"11521310196-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएस टीम पर गोत्सकरों ने किया पत्थरों व अवैध हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएस टीम पर गोत्सकरों ने किया पत्थरों व अवैध हथियारों से हमला
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर गोतस्करों ने किया पत्थरों व हथियारों से हमला
तावडू। गांव कांगरका में गोतस्कर पुलिस पर पथराव व अवैध हथियारों से फायर कर गोवंश सहित भाग गए। इस हमले में सीएस स्टाफ के कर्मचारी बाल-बाल बचे। जबकि सरकारी गाड़ी पथराव से क्षतिग्रस्त हो गई। भागते समय गो तस्कर दो गोवंश को गाड़ी से रास्ते में फेंक गए। जिन्हें पुलिस ने गोशाला भेज दिया। पुलिस ने आठ नामजद गोतस्करों के खिलाफ गोसंरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएस स्टाफ नूंह प्रभारी सहायक उप निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि गोतस्कर एक गाड़ी में गोवंश भरकर चिलावली गांव के कच्चे रास्ते से गांव कांगरका की ओर से राजस्थान की ओर जाएंगे। जिसके बाद पुलिस ने चिलावली-गांव कांगरका सड़क पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बिना नंबर की एक गाड़ी आई। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। तस्करों का पीछा किया तो गांव सेवका के निकट पहुंचने पर पहले से ही तैयार खडे़ राजस्थान निवासी पहलू, जमेशद, आबिद व फकरुद्दीन ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और गाड़ी में सवार तस्करों ने फायर शुरू कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। लेकिन सरकारी गाड़ी पथराव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी भागते समय दो गोवंश को रास्ते में गिराकर भाग गए। पुलिस ने आरिफ, मुक्की, तारिफ, राहुल निवासी गांव पल्ला नूंह व पहलू, जमेशद, आबिद व फकरूदीन निवासी राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।