फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रूममेट ले भागा नकदी व चेन

रूममेट ले भागा नकदी व चेन

Fri, 08 Mar 2019 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
रूममेट ले भागा नकदी व चेन
मुरादाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------
रूममेट नकदी, सोने की चेन व अंगूठी लेकर भागा
नोएडा। सलारपुर में रूममेट ही दो युवकों का पर्स, सोने की चेन और अंगूठी चोरी कर ले गया। तीन दिन पहले ही मकान मालिक ने आरोपी को युवकों के साथ रखवाया था। इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से की है। मूलरूप से मुरादाबाद निवासी महकार चौधरी और नितेश चचेरे भाई हैं। दोनों सलारपुर में दिनेश कुमार के मकान में किराये के कमरे में रहते हैं। दोनों सेक्टर-82 स्थित एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करते हैं। महकार ने बताया कि मकान मालिक दिनेश सोमवार शाम करीब 6 बजे हितेंद्र को उनके कमरे पर लेकर पहुंचे। दिनेश ने कहा कि हितेंद्र बतौर रूममेट तुम दोनों के साथ रहेगा। हितेंद्र ने हिस्से का किराया देने पर हामी भरी तो वह दोनों राजी हो गए। महकार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे वह भाई नितेश के साथ बाजार गए थे। कमरे पर हितेंद्र अकेला था। आधे घंटे बाद वह वापस कमरे पर पहुंचे तो हितेंद्र वहां नहीं मिला। कमरे से उन दोनों का पर्स और सोने की दो चेन और अंगूठी गायब थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed