फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिल्डर पर एफआईआर-------

बिल्डर पर एफआईआर-------

Wed, 14 Nov 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिल्डर पर एफआईआर-------
हेडिंग: सुविधाएं न देने व मारपीट में बिल्डर पर एफआईआर
विज्ञापन

सबहेड: रिटायर्ड कैप्टन की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर पद्मनी बिल्डर पर कार्रवाई
रखरखाव शुल्क देने के बावजूद आधारभूत सुविधाएं नहीं देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। रखरखाव शुल्क देने के बाद भी सोसाइटी में सुविधाएं नहीं देने और रिटायर्ड कैप्टन के साथ मारपीट करने के मामले में पद्मनी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर बिल्डर के एमडी समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित नेवी के रिटायर्ड कैप्टन ने सोसाइटी के अंदर हो रही असुविधाओं के विरोध में कोर्ट में अर्जी दी थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विनोद कुमार सेक्टर-61 के रायल गार्डन सोसाइटी में रहते हैं। सोसाइटी का निर्माण पद्मनी बिल्डर ने कराया था जिसके एमडी गिरीश बत्रा हैं। विनोद का आरोप है कि सोसाइटी निवासी लोग हर माह रखरखाव के नाम पर मोटी रकम बिल्डर को देते हैं। इसके बाद भी आधारभूत सुविधा नहीं मिल रही हैं। मसलन सोसायटी में लिफ्ट, सुरक्षा, अग्नि शमन की गंभीर दिक्कतें हैं। सोसायटी की चारदीवारी सीमेंट के बजाय मिट्टी से बनाई गई है। जब इस बारे में बिल्डर से विरोध किया जाता है तो उनका बिजली-पानी काट दिया जाता है। इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण, पुलिस, अग्निशमन विभाग से की गई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे बिल्डर का हौसला बढ़ता चला गया। आरोप है कि बिल्डर गिरीश बत्रा, रायल गार्डन एस्टेट के आरपी सिंह, अश्विनी कुमार, आशीष गुप्ता, हेल्थ क्लब प्रभारी सचिन, सरोज पटनायक और ऑफिस कर्मियों ने 7 अक्तूबर 2018 को उन्हें सेक्टर-49 एसटीपी के पास घेर लिया और मारपीट के बाद फायरिंग भी की। इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 थाने और एसएसपी कार्यालय से की गई, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

----------------
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed