फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   क्रेडिट कार्ड चोरी कर 3.5 लाख का चूना लगाया

क्रेडिट कार्ड चोरी कर 3.5 लाख का चूना लगाया

Tue, 21 Aug 2018 05:36 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड चोरी कर 3.5 लाख का चूना लगाया
क्रेडिट कार्ड चोरी कर 3.5 लाख की चपत लगाई
विज्ञापन

गुरुग्राम। व्यवसायी का क्रेडिट कार्ड चोरी कर चालक ने एक सप्ताह में 3.5 लाख रुपये का चूना लगाया है। रविवार को व्यवसायी ने सेक्टर-56 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मेडीटेक अपार्टमेंट सेक्टर-56 निवासी अभिषेक राठौर ने पुलिस को बताया कि वह व्यवसाय करते हैं। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी मोहम्मद मुस्तफा गाड़ी पर चालक है जो गांव घाटा में किराए पर रहता है। शिकायत में उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में उनका क्रेडिट कार्ड घर पर खो गया था। कुछ दिन पहले उन्हें पता लगा कि उनके क्रेडिट कार्ड से हांगकांग बाजार के ज्वेलरी की दुकान में करीब 2.85 लाख रुपये तथा मेगा मॉल में बिजली उपकरण खरीदने पर करीब 65 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इन सभी खरीददारी के दौरान क्रेडिट कार्ड स्लिप पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed