फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो युवकों ने की आत्महत्या

दो युवकों ने की आत्महत्या

Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों ने की आत्महत्या
पहली खबर दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

पत्नी के मायके से वापस नहीं आने पर लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के मायके से वापस नहीं आने के कारण मानसिक तनाव में आकर फांसी लगा ली।
पुलिस ने बताया कि पश्चिमी बंगाल निवासी बॉबी हलधर (28) अपने पिता लखन के साथ छलेरा गांव में किराये पर रहता था। उसकी शादी दिल्ली निवासी बीना से हुई थी। कुछ दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया था। जिसके बाद बीना मायके चली गई थी। बॉबी दो बार मायके से लाने गया मगर ससुरालियों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। उसके बाद से वह तनाव में चल रहा था। मंगलवार रात को बॉबी और उसका पिता लखन एक ही कमरे में सोए थे। मगर रात को करीब 3 से 4 बजे के बीच बॉबी ले फांसी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गया। उसकी चीख निकली तो पिता की आंख खुल गई। लखन सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर वह कामयाब नहीं हो पाए। पीड़ित पिता ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाकर नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल लेकर गए तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया।


नौकरी जाने से परेशान युवक ने दी जान
वहीं, मूलत: केरल निवासी अनिल रामचंद्रन (38) अपनी पत्नी सीता के साथ सेक्टर-44 में रहतेे थे। रामचंद्रन और उनकी पत्नी अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले रामचंद्रन की नौकरी चली गई जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था। मंगलवार को सीता जब नौकरी करते गई तो घर में रामचंद्रन ने फांसी लगा ली। शाम को सीता जब वापस लौटी तो उसे इसका पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नौकरी जाने और कोई संतान न होने से वह रामचंद्रन तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed