{"_id":"5b3b67994f1c1b81288b45eb","slug":"111530619801-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2. हरियाणा रोड़वेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2. हरियाणा रोड़वेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट
Updated Tue, 03 Jul 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट, आरोपी फरार
-गुरुग्राम से महिला यात्रियों को तावडू लेकर आ रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। गांव हसनपुर के बस स्टैंड पर राज्य परिवहन बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ आठ युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल ड्राइवर और कंडक्टर को नूंह के सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित सात अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
पीड़ित कंडक्टर राजकुमार ने बताया कि वह हरियाणा परिवहन विभाग गुरुग्राम डिपो में कार्यरत है। 27 जून को गुरुग्राम डिपो की बस तावडू आ रही थी। बस में महिलाएं सवार थीं। वह जब तावडू के गांव हसनपुर के स्टैंड पर महिलाओं को उतारने लगा तो आरोपी टिंडी सात अन्य साथियों के साथ जबरन बस में चढ़ने लगा। कंडक्टर के अनुसार, जब उसने आरोपी से बस में सिर्फ महिलाओं के बैठने की इजाजत होने की बात कही तो वह नहीं माना और विरोध करने पर गालियां दीं व मारपीट की। ड्राइवर परविंद्र उसे बचाने के लिए बस से उतरा तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। जिसमें उसकी आंख में चोट आई। हमलावर नजदीकी गांवों के ही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।