{"_id":"5bf9f9ffbdec2241ae4f51a9","slug":"101543109119-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी जूता पहनकर निकलता था लूट करने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकी जूता पहनकर निकलता था लूट करने
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के लिए
------------
हेडिंग: लकी लाल जूता पहनकर मुशीर निकलता था लूटने
शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ में खुलासा
हाल ही में लूटपाट की शिकार डीपीएस की शिक्षिका ने की जूते से पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश मुशीर लकी जूता पहनकर वारदात करता था। लाल जूते और काली जुराब को वह अपने लिए लकी मानता था। दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद में उसने कई वारदात की हैं। सभी घटनाओं में उसने यही जूता पहना था।
पुलिस के मुताबिक, हाल ही में डीपीएस स्कूल की शिक्षिका को लूटने में मुशीर यही लाल जूता पहने हुए था। पीड़िता ने जूते व बाइक की पहचान कर ली है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शुक्रवार रात को सेक्टर-8 ई ब्लॉक के पास मुठभेड़ में मुशीर व हर्ष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। मुशीर के पैर में गोली भी लगी है। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि पुलिस को बदमाशों के इधर से गुजरने की सूचना मिली थी। लिहाजा पुलिस ने सेक्टर-8 के तमाम रास्तों की नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी, तभी बदमाशों ने भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से मुशीर घायल हो गया।
गूगल मैप देख से रास्ता खाली देखकर लूटते थे
बदमाश लूट करने के लिए गूगल मैप से रास्ता देखते थे। नक्शे में खाली रोड दिखाई देने पर लूट के लिए बाइक से निकल जाते थे। जिस रोड पर ट्रैफिक ज्यादा होता था, वहां लूट करने से बचते थे।