{"_id":"5bf0738dbdec2269317ca134","slug":"101542484877-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या, लूटपाट के कोई सुबूत नहीं मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या, लूटपाट के कोई सुबूत नहीं मिले
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में स्थित डीडीए फ्लैट में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 73 वर्षीय सावित्री पांडेय के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पुलिस को घर में लूटपाट के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस को सरिता विहार के डीडीए फ्लैट में बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि खून से लथपथ शव सोफे पर पड़ा था। चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका पति आरके पांडेय के साथ रहती थीं, जबकि उनके फ्लैट के पीछे ही उनका बेटा अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता है। बेटे का कारोबार है।
विज्ञापन
मृतका के पति घटना के समय बाहर गए हुए थे, वापस आकर देखा कि उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। पुलिस को घर में लूटपाट के संकेत नहीं मिले हैं, जिससे फिलहाल हत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।