फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अधेड़ ने रचाई शादी, कोर्ट मे रिज के डर से पत्नी के जेवर लेकर भागा

अधेड़ ने रचाई शादी, कोर्ट मे रिज के डर से पत्नी के जेवर लेकर भागा

Wed, 18 Jul 2018 09:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ ने रचाई शादी, कोर्ट मे रिज के डर से पत्नी के जेवर लेकर भागा

विज्ञापन
शादीशुदा ने दोबारा शादी कर पत्नी के जेवर लेकर भागा
- नव विवाहिता को संदेह हुआ तो कोर्ट मैरिज करने का बनाया था दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के ममूरा निवासी शादीशुदा शख्स ने झांसा देकर युवती से शादी कर ली। युवती के परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया। कोर्ट मैरिज के डर से आरोपी पत्नी के जेवर लेकर फरार हो गया। बाद में पता चला कि आरोपी का 15 साल का बेटा भी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूलत: बिहार निवासी सीमा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ ममूरा गांव में किराये पर रहती है। उनके पड़ोस में बिहार निवासी ही राघव (बदला हुआ नाम) रहता था। राघव ने अपने एक पड़ोसी रामपाल से शादी कराने की बात कही। रामपाल का सीमा के घर पर आनाजाना था। रामपाल ने राघव के कहने पर उसकी शादी की बात सीमा की बेटी के लिए चलाई। इस पर सीमा मान गई और दिल्ली के एक मंदिर में 18 जून को शादी हो गई। राघव और सीमा की बेटी शिवानी (बदला हुआ नाम) भी साथ रहने लगे। मगर पिछले सप्ताह शिवानी को संदेह हुआ कि राघव शादीशुदा है। मगर उसने इंकार कर दिया तो महिला पति से कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने लगी। पहले तो उसने मानने से इंकार कर दिया मगर बाद में कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हो गया। महिला ने अधेड़ पति के साथ मिलकर कोर्ट मैरिज की तैयारी शुरू की तो अधेड़ को फंसने का डर सताने लगा। रविवार सुबह जब महिला उठी तो पति गायब था। उसने काफी तलाश किया। मगर कोई पता नहीं चला। उसने देखा कि उसके करीब 20 हजार रुपये के जेवर भी गायब है। पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित मां ने इस मामले की शिकायत फेज-थ्री पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed