{"_id":"60edd0a78ebc3ef84c5038be","slug":"crime-noida-news-noi5933308156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या
विज्ञापन
अलवर गुरुग्राम मुख्य मार्ग पर बसे खंड के गांव दोहा कोलगांव मार्ग पर अल सुबह ग्रामीणों ने एक 25 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ मार्ग पर पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों और राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अलाफिया अस्पताल मंडी खेड़ा में भिजवा दिया।
थाना प्रबंधक रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की मार्ग पर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की तो युवक के हाथ पर सूरज नाम अंकित लिखा हुआ पाया। पुलिस ने हालात का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। थाना प्रबंधक का कहना है कि युवक की पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया है। जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक ने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की आशंका है।
फोटोऱ्- मौके पर पहुंचा पुलिस बल जांच पड़ताल करता हुआ।