फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

फॉलोअप

Fri, 04 Jun 2021 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
crime
पलवल। एक फौजी द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या मामले में अभी तक चांदहट थाना पुलिस को आरोपी का सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्हें मौके का मुआयना करने पर कोई हथियार या अन्य साक्ष्य भी नहीं मिला है। जांच अधिकारी एसआई रामजीवन ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 2 जून की शाम को करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि लालगढ़ निवासी राहुल जोकि एक फौजी है और पिछले कई दिनों से घर पर छुट्टी पर आया हुआ है। उसनेे अपनी पत्नी मीनाक्षी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही पेट्रोल-डीजल डालकर जलाने ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के भाई फरीदाबाद के गांव महमूदपुर निवासी संजू की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्यों को मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार साल 2011 में आरोपी की शादी मीनाक्षी के साथ हुई थी। उनके चार साल की बेटी भी है। एजूकेशन हवलदार के पद पर उसकी ड्यूटी लेह में चल रही थी। राहुल 4 मार्च को छुट्टी लेकर अपने घर आया था। लॉकडाउन के चलते उसने अपनी छुट्टी बढ़वा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed